{"_id":"6844a285f144c18e4a09a875","slug":"construction-of-moradabad-thakurdwara-road-will-start-from-tomorrow-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-661662-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग का कल से शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग का कल से शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग 22 किमी. लंबे मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग के फोरलेन का निर्माण का कार्य सोमवार से शुरू करेगा। निर्माण के लिए रोड की सफाई का काम चल रहा है।
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग का निर्माण होने से उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों और आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। एनएचएआई ने मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग की 22 किमी. सड़क को फोरलेन करने के लिए पीडब्ल्यूडी को 44.12 करोड़ का भुगतान किया है। धन मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने 22 किमी. रोड का टेंडर निकालकर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार से काम शुरू हो जाएगा।
इससे पहले पीडब्ल्यूडी ने एनएचएआई से 11 करोड़ रुपये लेकर जीरो प्वाइंट से लेकर रामपुर दोराहा मार्ग के आगे बिजना गांव तक छह किलोमीटर हिस्से का निर्माण कराया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत का कहना है कि निर्धारित समय में फोरलेन सड़का का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
एनएचएआई 21 किमी. बाईपास का कर रहा निर्माण
उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा फोरलेन बाईपास मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को मिली है। एनएचएआई 21 किमी. बाईपास को खुद बना रहा है, लेकिन ठेकेदार धीमी गति से काम करा रहा है। इसी लापरवाही को देखते हुए एनएचएआई ने 28 किमी. सड़क का निर्माण कराने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी है।
-- -- -- -- -- --
कांवड़ पथ का निर्माण पूरा
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि कांठ रोड पर अगवानपुर पुल से लेकर कांठ तक 17 किलोमीटर लंबे कांवड़ पथ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। डीएम ने कांवड़ पथ का निर्माण जुलाई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए थे। वहीं अगवानपुर में नगर पंचायत ने नाला बनाने के लिए सड़क क्षतिग्रस्त कर दी है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी ने अगवानपुर बस्ती की रोड का निर्माण कराने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद का काम किया जाएगा।