फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction of Ayurvedic hospital on temple land begins, sparks outrage

Moradabad News: मंदिर की भूमि पर आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण शुरू, रोष

Mon, 17 Nov 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 17 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ayurvedic hospital on temple land begins, sparks outrage
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर में मुरादाबाद हाईवे के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर मढ़ी की भूमि पर रविवार को दोबारा आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण शुरू हो गया। निर्माण शुरू होने से पर मंदिर से जुड़े लोगों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर निर्माण रुकवाने और मंदिर की भूमि की पैमाइश करने की मांग की। करीब सात माह से यह विवाद चल रहा है। मंदिर कमेटी के लोग इस बारे में कई बार मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम कमिश्नर, डीएम से शिकायत कर मंदिर की गाटा संख्य 595 में स्थित भूमि की पैमाइश की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक गाटा संख्या 595 और 595 ग की पैमाइश नहीं की गई है। मंदिर कमेटी के विरोध पर तीन बार अस्पताल का निर्माण रोका जा चुका है, लेकिन अब फिर से इसे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के संजय सिंघल, राकेश गोयल, राजेंद्र चंद पांडे कमलेश कुमार आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मंदिर की भूमि पर अस्पताल निर्माण करने का आरोप लगा विरोध किया है। इस बारे में एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर अस्पताल के लिए गाटा संख्या 612 की पैमाइश कर अपनी रिपोर्ट भेज दी है। उन्हें पुराने स्थान पर किसके आदेश से अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed