{"_id":"6439bec2a91ef7c4e70ca204","slug":"conspiracy-kushank-and-shwetabh-tiwari-office-of-bjp-lalit-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-116504-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा नेता ललित कौशिक के दफ्तर में रची गई थीं कुशांक और श्वेताभ तिवारी की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा नेता ललित कौशिक के दफ्तर में रची गई थीं कुशांक और श्वेताभ तिवारी की हत्या की साजिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता ललित कौशिक और खुशवंत सिंह उर्फ भीम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने दोनाें की निशानदेही पर ललित कौशिक के दफ्तर से कुशांक गुप्ता और श्वेताभ तिवारी की तस्वीरें बरामद कीं। पुलिस ने दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि दफ्तर में बैठकर ही शूटर केशव को दोनों की तस्वीरें दिखाई थीं। यहां बैठक कर हत्या की साजिश रची गई थी।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में बारह जनवरी 2022 को स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। जबकि पंद्रह फरवरी 2023 को मझोला क्षेत्र में श्वेताभ तिवारी की हत्या की गई थी। पुलिस दोनों ही हत्याकांड के खुलासे कर चुकी है। इन दोनों हत्याकांड में दीन दयाल नगर निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, हरथला निवासी खुशवंत उर्फ भीम, रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा और पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव सरन शर्मा जेल में बंद हैं।
पुलिस की ओर से सीए हत्याकांड की तह तक जाने के लिए कोर्ट से ललित और खुशवंत की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह सात बजे जेल से रिमांड पर लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। यहां दोनों को पहले अलग बैठाकर पूछताछ की। फिर दोनों को आमने सामने बैठाकर सवाल किए। पुलिस का दावा है कि कई सवाल ऐसे थे। जिनका दोनों ने अलग-अलग जवाब दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूछताछ में दोनों ही श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में अपनी संलिप्ता कबूल की।
विज्ञापन
ललित कौशिक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने रामगंगा विहार स्थित दफ्तर में बैठकर पहले कुशांक फिर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या साजिश रची थी। शूटर केशव को पूरी प्लानिंग समझाई गई थी। पुलिस ने दोनों को साथ लेकर ललित के दफ्तर पहुंची और कुशांक और श्वेताभ तिवारी की तस्वीरें बरामद की हैं। 14 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात नौ बजे दोनों को जेल में दाखिल कर दिया।
-ललित और खुशवंत की चौदह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांग ली गई थी। दोनों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। दोनों ने कबूला है कि दफ्तर में बैठकर कुशांक और श्वेताभ तिवारी की हत्या की साजिश रची है। ललित की निशानदेही पर उसके दफ्तर की दराज से कुशांक और श्वेताभ तिवारी की तस्वीरें बरामद की गई हैं।
हेमराज मीना, एसएसपी
ललित का रामपुर और केशव,
विकास का बिजनौर जेल भेजा
मुरादाबाद। शहर के दो चर्चित हत्याकांड की साजिश रचने का मास्टर माइंड ललित कौशिक का नया ठिकाना अब रामपुर जेल होगा। जबकि उसके साथी केशव और विकास शर्मा बिजनौर स्थित जिला कारागार में पहुंच जाएंगे। प्रशासनिक आधार पर तीनों का ट्रांसफर किया गया है। शनिवार को तीनों को मुरादाबाद जेल से निकलाकर दूसरी जेलों में भेज दिया जाएगा।
निकाय चुनाव के मद्देनजर ऐसे आरोपियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। जो जेल में बंद कर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस, जिला प्रशासन और जेल प्रशासन की ओर से सूची तैयारी की गई है। इस सूचना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, विकास शर्मा और केशव सरन शर्मा का नाम शामिल है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि ललित कौशिक का ट्रांसफर रामपुर जेल और विकास व केशव को बिजनौर जेल भेजा गया है। खुशवंत उर्फ भीम को दूसरी जेल भेज जाएगा। मुरादाबाद के डीएम ने बंदियों के दूसरे जिलों में ट्रांसफर किए जाने वाले आदेश की कॉपी पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।