{"_id":"659f033aee897d94120ea39a","slug":"congresss-protest-against-crime-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-321060-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बढ़ते अपराध के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बढ़ते अपराध के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जिला व महानगर कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के विरोध में डीएम ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
बुधवार को प्रदेश व्यापी आवाहन पर जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद व व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी डीएम पहुंचे। जहां बनारस में आईआईटी छात्रा से दरिंदगी के तीनों आरोपियों की देर से गिरफ्तारी को लेकर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने तीनों आरोपियों पर भाजपा का पदाधिकारी होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन नामों का खुलासा घटना के तीन दिन बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कर दिया था। लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में तीन महीने लगा दिए। वही गोरखपुर में मुख्यमंत्री के क्षेत्र में व्यक्तिगत खुन्नस के चलते विनोद उपाध्याय को दुर्दांत बताते एनकाउंटर दिखा ढेर कर दिया गया।
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बनारस कांड के आरोपियों के घर बुलडोजर न चलाए जाने पर भी सवाल उठाया। बाद में भाजपा के संरक्षण में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए महिलाओं के उत्पीड़न पर प्रधानमंत्री को माफी मांगें जाने समेत तीन सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान पीसीसी अनूप दुबे, इकराम कुरैशी, प्रवक्ता सुधीर पाठक, आनंद मोहन गुप्ता, अमीरुल हसन जाफरी, श्याम बाबू वाल्मीकि, असद मौलाई, विनोद गुंबर, राजेशपाल, शिशुपाल सिंह, अकरम खॉं, मोहतशीम मुख्तार, राजेंद्र वाल्मीकि, भंयकर सिंह बौद्ध, नाजिम, मंगल सेन, डॉ. सिराज, अहसान चौधरी, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह जाटव, फारूख, सलाउद्दीन, पार्षद नदीम अंसारी, जुनैद, मोज्जम, परवेज इस्लाम, फईम सैफ़ी आदि मौजूद रहे।