फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congressmen demonstrated at the Collectorate

कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated at the Collectorate
मुरादाबाद। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफ जल साबरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना संक्रमण काल में देश बेरोजगारी महंगाई की मार झेल रहा है। बुनकर समाज तबाह होने की कगार पर है, इसका कारण सूत एवं धागे पर लगाई गई जीएसटी, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, फ्लैट रेट पर दी जाने वाली बिजली को समाप्त करना है। बुनकर समाज को पूर्व की भांति बिना किसी टैक्स के सस्ते दामों पर सूत धागा एवं कपड़े में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री दी जाए। पूर्व की भांति फ्लैट रेट पर बुनकर समाज को बिजली उपलब्ध कराई जाए। राशन डीलर बिना टीकाकरण के गरीब जनता को राशन न देकर राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, राजेंद्र वाल्मीकि, इरशाद हुसैन, गुलवेज सिद्दीकी, राशिद राइनी, सरवत हुसैन, असलम कादिरी, मोहम्मद जुनैद, सलीम खान, नाजिम मलिक, विवेक कुमार, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed