फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congressmen demanded action against the culprits from the DIG.

Moradabad News: कांग्रेसियों ने डीआईजी से की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demanded action against the culprits from the DIG.
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय के विवाद मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीआईजी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। डीआईजी ने इस मामले में रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी मुनिराज जी से मुलाकात की। बताया कि पिछली बार इसी मुद्दे को लेकर मुलाकात हुई थी लेकिन स्थानीय पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि आपके आदेश पर चल रही जांच में आरोपी के खिलाफ तमाम सबूत स्थानीय पुलिस को सौंप दिए हैं। कार्यालय से पार्टी के झंडों, नेहरू, गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और डाॅ. आंबेडकर के चित्रों के अलावा सोलर पैनल, मेज कुर्सी, कम्प्यूटर और नकदी के अलावा तमाम महत्वपूर्ण कागजात गायब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed