फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress workers trying to stop the train were stopped by the police, leading to commotion.

Moradabad News: रेल रोकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Congress workers trying to stop the train were stopped by the police, leading to commotion.
अमरोहा गांधी मूर्ति पर धरना देकर नारेबाजी करते कांग्रेसी। संवाद
अमरोहा। लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में रेल रोकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गांधी मूर्ति के पास रोक लिया। कांग्रसियों ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता ने नारेबाजी की और प्रतिमा के पास ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं गांधी मूर्ति के पास से नारेबाजी करते हुए रेल रोकने के लिए जा रहे थे, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कहा लोकतंत्र में जनता जनार्दन मलिक होती है और आज उसी जनता के साथ भाजपा की सरकार जुल्म और अन्य कर रही है। नौजवान रोजगार मांगता है और किसान अपना हक मांगता है तो पुलिस लाठी चार्ज करती है। 17 फरवरी को लखनऊ में सरकार ने जो निर्दोष और निहत्थे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराया है। वह निंदनीय है। मौके पर चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राईनी, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, मेराजुल जफर, राजकुमार अरुण ,हाजी खुर्शीद अनवर, अली इमाम रिजवी, इंतजार मेहंदी नकवी, इमरान प्रधान, योगेंद्र कटारिया, अमित गुर्जर व अतिया नकवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed