फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress workers sent a memorandum to the Governor

Moradabad News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress workers sent a memorandum to the Governor
ठाकुरद्वारा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की बिजली, पानी, खाद की समस्याओं को लेकर मंगलवार को नगर में जुलूस निकाला। फिर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर अपना राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को साैंपा।
विज्ञापन

राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम दफ्तर पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने किसानों की खेती के लिए खाद, बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का किसान परेशान है। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित तीन ज्ञापन दिए गए। एक ज्ञापन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुंबर, दूसरा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जेहरा वी और तीसरा पूर्व नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी की ओर से दिया गया। तीनों ज्ञापन में कहा गया है कि इस समय खरीफ की फसल की बुवाई चल रही है। लेकिन किसानों को सरकार आवश्यक खाद और सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध नहीं कर रही है। सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली पानी और खाद उपलब्ध कराने के वायदे झूठ साबित हो रहे हैं। इस समय धान की रोपाई के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। राज्यपाल से किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली, खाद और सिंचाई के लिए नहरो में पानी छुड़वाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला सचिव वसीम अहमद, मुशाहिद चौधरी, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सलमा आगा, दबीर अंसारी, हाजी शमसुद्दीन, इंतजार कुरेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed