फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress workers burnt the effigy of Donald Trump

Moradabad News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of Donald Trump
मुरादाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में शुक्रवार की शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। आरोप लगाया ट्रंप सरकार ने प्रवासी भारतीयों के साथ अमानवीयता बरती है। इस मामले में केंद्र सरकार अमेरिका के इस दुस्साहस पर आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध जताने के लिए शुक्रवार शाम जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में इकट्ठे हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने प्रवासी भारतीयों की वतन वापसी के समय हाथ पैरों में बेड़ियां बांधकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। कोलंबिया जैसे छोटे देश ने अपने लोगों की वापसी अपनी शर्तों पर कराई, लेकिन भारत सरकार ने अमेरिकी प्रशासन के आगे किसी भी प्रकार का विरोध तक दर्ज नही कराया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, अफजल साबरी, जुनैद,मोअज्जम, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र वाल्मीकि, अनुराग शर्मा, सलीम खां, अकरम खां, सतीश दिवाकर, दर्शन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed