फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress State President did not get permission to meet the jailed Sambhal District President

Moradabad News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जेल में बंद संभल जिलाध्यक्ष से मुलाकात की नहीं मिली अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Congress State President did not get permission to meet the jailed Sambhal District President
मुरादाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जेल में बंद संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से सोमवार को मुलाकात करना चाहते थे। इसके लिए कांग्रेसियों ने अनुमति मांगी तो जेल अधीक्षक ने उन्हें सोमवार को मिलने की इजाजत दे दी। कांग्रेस का आरोप है कि कुछ देर बाद ही जेल अधीक्षक ने मुलाकात की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि सत्ता पक्ष के दबाव में यह किया जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस के नेता डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि शनिवार को जिला जेल के अधीक्षक को पत्र देकर कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सात लोग जेल में बंद संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मुलाकात करेंगे। जेल अधीक्षक ने दोपहर एक बजे मिलने की इजाजत दे दी, लेकिन कुछ देर बाद जेल अधीक्षक ने फोन करके आचार संहिता का हवाला देकर अनुमति देने से इन्कार कर दिया। कहा कि इस मामले में डीएम को इजाजत देने का अधिकार है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में उनको इजाजत नहीं मिली है। इस मामले को लेकर सोमवार को वह पार्टी नेताओं के साथ डीएम अनुज सिंह से मुलाकात करेंगे। संभल के जिलाध्यक्ष 15 दिनों से जेल में बंद हैं। उनको जमीन के विवाद में फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------


पूर्व मंत्री के घर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष जिले के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed