फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress roared against the increased fuel prices

कुंदरकी में कांग्रेसियों का मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress roared against the increased fuel prices
कुंदरकी में मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : BILARI
नगर में कर्बला गेट के निकट कांग्रेस नेता दरख्शा खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के बढ़ते हुए दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी हुईं कीमतों को कम करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के पीसीसी सदस्य चौधरी अहसान खान ने कहा कि देश की जनता को मोदी सरकार धोखा दे रही है। जनता के वोट हासिल करने के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर, नेचुरल गैस और सीएनजी की कीमतों को 137 दिनों तक अपरिवर्तित रखा, लेकिन उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों की चुनावी प्रक्रिया पूरी होते ही बीते पिछले एक सप्ताह से कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है जिसने हर घर के बजट बिगाड़ कर रख दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जन अपेक्षाओं पर विफल चुकी है और देश में हर वर्ग बढ़ती महंगाई से परेशान हाल है। धरना प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष चौधरी दाऊद खान, नगर अध्यक्ष शौकत अली, इमरान खान, इरफान खान, डॉक्टर मोहसिन खान, कमल आरा, रिमशा, अलीशा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed