फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress protested against the leak of NEET paper

Moradabad News: कांग्रेस ने नीट का पेपर लीक होने पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Congress protested against the leak of NEET paper
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीट का पेपर लीक होने के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इस परीक्षा में धांधली हुई है। इस कार्य में भाजपा नेताओं की संलिप्तता है।
जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर नीट 2024 में हुई धांधली के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इस मामले में सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत है। केंद्र में जब से एनडीए सरकार का शासन आया है, तभी से कोई भी प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न नहीं हो रही है। जिससे देश के छात्रों व युवाओं के भविष्य से जमकर खिलवाड़ हो रहा है। इसके बावजूद सत्ताधारी दल मौन बैठा है। गुमराह करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। इस बार नीट में तो धांधलेबाजी के सभी रिकार्ड टूट गए हैं।
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद भी सरकार के किसी मंत्री ने अभी तक इस्तीफा देने की जहमत नहीं उठाई। उधर बिहार, गुजरात व हरियाणा जैसे भाजपा शासित राज्यों से इस परीक्षा में हुई धांधली के सूत्र पकड़ में आने से भाजपा की मिलीभगत भी प्रमाणित हो चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपने के बाद आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री योग्य छात्र -छात्राओं के अधिकारों पर कुठाराघात कर रहे हैं। भाजपा की प्रदेश सरकारें और केंद्र सरकार सभी भर्तियों में बेईमानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बेरोजगार छात्रों के साथ योग्य छात्रों के साथ खड़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा में हुई धांधली एवं भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है। प्रदर्शन में अमीरुल हसन जाफरी, आनंद मोहन गुप्ता, श्याम सरन, अफजल साबरी, अनुराग शर्मा, तबस्सुम खान, राजेंद्र वाल्मीकि, दानिश सैफी, विवेक अग्रवाल, गौरव त्रिवेदी, मोहतसिम मुख्तार, भयंकर सिंह बौद्ध, शहजाद खान, कामिल मंसूरी, रामस्वरूप जाटव, सीपी सिंह, अरशद परवेज, वाहिद हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed