फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress Minority Front protests against Union Education Minister

Moradabad News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Congress Minority Front protests against Union Education Minister
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एजेंडे के तहत एनसीईआरटी की किताबों से संविधान की प्रस्तावना हटा दी है। संविधान बदलकर कर अल्पसंख्यकों दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को छीनना चाहती है।
जिला चेयरमैन अफजल साबरी और महानगर चेयरमैन इरशाद हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला चेयरमैन ने आरोप लगाया कि एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित कुछ पुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना को हटा दी गई है। एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित कक्षा तीन की हिंदी, अंग्रेजी, गणित की किसी भी अपडेट की गई पाठ्यपुस्तक में प्रस्तावना शामिल नहीं है। इसी तरह नई अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक ''''पूर्वी'''' में राष्ट्रगान शामिल है। वहीं संस्कृत पुस्तक ''''दीपकम'''' में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों शामिल हैं, लेकिन प्रस्तावना को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि संविधान से छेड़खानी करने के लिए केंद्र सरकार ऐसे विवादित चीजों को रखकर लोगों का ध्यान भटकना चाहती है। जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। महानगर अध्यक्ष इरशाद हुसैन ने कहा कि इस वर्ष जून में एनसीईआरटी ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में भी संशोधन किया। ''''बाबरी मस्जिद'''' शब्द को हटाकर नए संस्करण में ''''तीन गुंबद वाली संरचना'''' के रूप में संदर्भित किया गया है। इस मामले में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमीरपुर हसन जाफरी ,इरशाद हुसैन, भयंकर सिंह बौद्ध ,मंगल सेन, राजेंद्र वाल्मीकि, सफदर नियाजी ,विवेक सागर, शहजाद खां आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed