{"_id":"61acfe4bc92061447201b879","slug":"congress-leader-sachin-chaudhary-says-case-filed-by-misleading-on-the-behest-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस नेता सचिन चौधरी बोले-भाजपा की शह पर गुमराह करके दर्ज कराया केस, न्यायालय से लगाऊंगा गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस नेता सचिन चौधरी बोले-भाजपा की शह पर गुमराह करके दर्ज कराया केस, न्यायालय से लगाऊंगा गुहार
Sun, 05 Dec 2021 11:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:30 PM IST
सार
सचिन ने रविवार को शहर के जोया रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर खुद पर दर्ज मुकदमे के मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं उस कंपनी में नहीं था, जिसका यह मामला बताया गया है। कुछ लोगों ने न्यायालय को गुमराह कर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सचिन चौधरी, कांग्रेस नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी का कहना है कि भाजपा नेताओं की शह पर उनके खिलाफ फर्जी तरीके से केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायालय से कार्रवाई के लिए गुहार लगाऊंगा।
सचिन ने रविवार को शहर के जोया रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर खुद पर दर्ज मुकदमे के मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं उस कंपनी में नहीं था, जिसका यह मामला बताया गया है। कुछ लोगों ने न्यायालय को गुमराह कर केस दर्ज कराया है।
न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने वाले पुलिस अधिकारी ने अतिरिक्त सक्रियता दिखाई है। बिना जांच के केस दर्ज कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यायालय से गुहार लगाऊंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2019 में राजनीति में आए, तभी से उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हुआ है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू आदि रहे।
बता दें कि एक सेवानिवृत्त चिकित्सक ने दूसरे का प्लाट दिखाकर नौ लाख 70 हजार 698 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी और उनकी संस्था के प्रबंधक अमित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।