फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   congress leader rashi alvi meeting in moradabad

22 वार्डों से 70 दावेदार, पर्यवेक्षक तय नही कर पाए उम्मीदवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
congress leader rashi alvi meeting in moradabad
करुला में जिला पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में बोलते राशिद अल्वी पूर्व सांसद कांग्रेस पार्टी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद कांग्रेस में सरगर्मी बढ़ गई है। बतौर पर्यवेक्षक मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अली ने जिला पंचायत के 22 वार्डों के 70 दावेदारों से मुलाकात की। ब्लाक अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। लेकिन एक-एक सीट पर तीन-चार दावेदार होने से उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो पाए। फिलहाल पर्यवेक्षक ने दावेदारों का ब्योरा अपने पास रख लिया है। दिल्ली या लखनऊ में चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में 39 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का दावा किया है। जिला पंचायत के 22 वार्डों के लिए करीब 70 आवेदन आए हैं। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए बुधवार को पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी को बतौर पर्यवेक्षक मुरादाबाद भेजा। करूला स्थित एक बैंकेट हाल में उन्होंने दावेदारों, ब्लाक अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ब्लाक अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। दावेदारों से अलग-अलग मुलाकात की। लेकिन एक-एक वार्ड से तीन से चार दावेदार होने से अंतर्विरोध की स्थिति बनी रही। इसके चलते प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हो सके।
विज्ञापन

बाद में राशिद अल्वी सभी दावेदारों का ब्योरा लेकर लौट गए। मुरादाबाद से रवाना होने से पहले राशिद अल्वी दिवंगत विद्योत्तमा शर्मा के टीडीआई सिटी स्थित आवास पर जाकर एआईसीसी की ओर से शोक जताया। इस दौरान प्रदेश महासचिव फूलकुंवर, सचिव अजय सोनी, जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, सुधीर पाठक, असलम खुर्शीद, असद मोलाई, डा. राजेश सिंह, विजयराज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed