फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leader Acharya Pramod Krishnam says Nitish Kumar has lost his credibility INDI Alliance rahul gandhi

UP: 'नीतीश खो चुके विश्वसनीयता, खतरे में I.N.D.I.A. '; कांग्रेस के बड़े नेता की पार्टी को अकेले लड़ने की सलाह

Sat, 27 Jan 2024 11:45 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, मुरादाबाद
एएनआई, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाएंगे, इस सवाल पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। उनकी वजह से INDIA गठबंधन खतरे में है।

विज्ञापन
Congress leader Acharya Pramod Krishnam says Nitish Kumar has lost his credibility INDI Alliance rahul gandhi
Acharya Pramod Krishnam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इसके लिए उनके फैसले और वो खुद जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेडीयू और उसके नेताओं की करतूतों के कारण विपक्ष के लिए नई उम्मीद बना INDIA गठबंधन खतरे में नजर आ रहा है। कांग्रेस को पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए, इन बैसाखियों के सहारे इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।
विज्ञापन

  राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती, राम भारत की आत्मा हैं- आचार्य प्रमोद कृष्णम
इससे पहले, 21 जनवरी को संभल में ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। राम तो भारत की आत्मा हैं। विपक्षी दल भाजपा से लड़ें लेकिन राम से नहीं लड़ें। 

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राम राज्य का सपना तो महात्मा गांधी ने देखा था। कांग्रेस पार्टी जो महात्मा गांधी की पार्टी है वह राम विरोधी नहीं हो सकती। राम के बिना तो भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भारत के लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। 



प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाले सभी विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने भारतीय सांस्कृति और सभ्यता का अपमान किया है। निमंत्रण को ठुकराकर भारत की अस्मिता और अस्तित्व को चुनौती दी है। आगे कहा कि विपक्षी दल भाजपा से लड़ें लेकिन राम, सनातन और भारत से नहीं लड़ें। राम के निमंत्रण को तो कोई पादरी और मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed