फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress coordinator examined the claims of 11 claimants

Moradabad News: कांग्रेस कोआर्डिनेटर ने 11 दावेदारों के दावों को परखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Congress coordinator examined the claims of 11 claimants
मुरादाबाद। कांग्रेस के कोआर्डिनेयर डॉ. युसूफ कुरैशी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक 11 दावेदारों के दावों को परखा। इस मामले में जिले की रिपोर्ट सीधे कांग्रेस आलाकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड सर्किट हाउस में मेरठ शहर से आए कोआर्डिनेटर डाॅ. युसूफ कुरैशी एडवोकेट ने एक एक कर लोक सभा चुनाव लड़ने वाले सभी 11 दावेदारों से उनकी राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक पूछताछ की। सवाल किया कि किस दल से गठबंधन लाभकारी होगा। अधिकतर लोगों ने कहा कि बसपा से गठबंधन लाभकारी होगा। इस दौरान उन्होंने संगठन के मामले में महानगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस के पार्षदों से संगठन के संबंध में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको बतौर कोऑर्डिनेटर काम करने के लिए भेजा है। स्थानीय निकाय चुनाव में मुरादाबाद का परिणाम बहुत अच्छा था।
विज्ञापन

इसी कारण राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर मुरादाबाद लोकसभा सीट पर है। संगठन स्तर पर कई कमजोरियां हैं। उसको शीघ्र दुरुस्त कर मजबूत किया जाएगा। बताया कि बूथ स्तर पर जिले के कई स्थानों पर कमेटियां गठित नहीं है। 2024 लोकसभा को ध्यान में रखकर शीघ्र काम करना होगा। सभी लोकसभा सीटों पर कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। यदि गठबंधन में मुरादाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस खाते में आती है, तो मजबूत संगठन बूथ स्तर तक काम करेगा। पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने अजय सारस्वत सोनी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सगीर सईद आदि 11 लोगों ने लोकसभा मुरादाबाद के लिए आवेदन पत्र दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, पंडित देशराज शर्मा, रिजवान कुरैशी, अनुराग शर्मा, भयंकर सिंह बौद्ध, मोहतसिम मुख्तार, राजेंद्र वाल्मीकि, दाऊद खान, चौधरी एहसान खान, शमशेर, रेहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed