फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress 27 sal up behal yatra in up

बस के पायदान से फूंकी जान, शीला रास्ते से ही लौटीं

Sun, 24 Jul 2016 10:50 AM IST
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
Congress 27 sal up behal yatra in up
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दिग्गज नेताओं को कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना किया था। 27 साल, उत्तर प्रदेश बेहाल नाम से शुरू हुई कांग्रेस की इस संदेश यात्रा को दिल्ली में खुद सोनिया ने हरी झंडी दिखाई थी। लेकिन कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने निकले नेता गर्मी नहीं झेल सके। यूपी में कांग्रेस की घोषित सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित तबीयत बिगड़ने के चलते रास्ते से ही दिल्ली लौट गईं।
विज्ञापन


बाकी के नेताओं का एसी बस से नीचे उतरने का मन ही नहीं हुआ। गाजियाबाद से लेकर मुरादाबाद तक इक्का दुक्का जगह को छोड़ दिग्गज कांग्रेसियों ने बस के पायदान से ही हाथ हिलाकर काम चलाया, बस से उतरे तक नहीं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में शनिवार सुबह अकबर रोड से शुरू हुई ‘27 साल, यूपी बेहाल’ कांग्रेस यात्रा दोपहर करीब चार बजे बृजघाट पहुंची। यहां बार्डर पर ही अमरोहा जिले के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता घंटों से कांग्रेस यात्रा के इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को देख बस रुकी भी लेकिन कोई नेता नीचे नहीं आया। एक - दो कार्यकर्ता ऊपर चढ़े और वहीं नेताओं को फूल मालाएं पहना आए। बस में शीला दीक्षित को नहीं देखकर कार्यकर्ता मायूस हो गए। बताया गया कि तबियत खराब होने की वजह से शीला दीक्षित गढ़ से ही दिल्ली लौट गई हैं। 

इसके बाद गढ़ चौपला में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता कई घंटे से सड़क किनारे खड़े थे। यहां कार्यकर्ताओं ने जोर दिया तो राजबब्बर और गुलाम नवी आजाद बस की सीट से उठे और पायदान तक आकर कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाने के बाद वापस सीट पर जाकर बैठ गए। यही हाल जोया में रहा। हालांकि अमरोहा में एक छोटी सभा को नेताओं ने संबोधित किया। कहा, धर्म बिरादरी भूलकर एकजुट हो जाएं, कांग्रेस ही यूपी की तकदीर संवार सकती है।

अमरोहा के बाद रात को करीब दस बजे कांग्रेस यात्रा मुरादाबाद पहुंची तो पाकबड़ा, गांगन तिराहा, पीली कोठी पर भी नेता बस की खिड़की से हाथ हिलाते रहे। इसके बाद पांच मिनट की जनसभा जीआईसी के मैदान में हुई और यहां से नेता होटल पहुंच गए।


सुबह साढ़े नौ बजे प्रेस वार्ता करने के बाद कांग्रेस नेताओं की यात्रा रामपुर, बरेली होते हुए शाहजहांपुर पहुंचेगी। कांग्रेस की 27 साल, यूपी बेहाल यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, गुलाम नवी आजाद, प्रमोद तिवारी, डा. संजय सिंह, मीम अफजल, पीएल पुनिया, पंकज मलिक, वंशी पहाड़िया आदि नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed