फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Confrontation over SP MP's statement, effigies burnt

Moradabad News: सपा सांसद के बयान पर संग्राम, फूंके पुतले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Confrontation over SP MP's statement, effigies burnt
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान का विरोध तेज हो गया है। रविवार को करणी सेना और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद का पुतले फूंके। पुतला छीनने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुरादाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने खुशहालपुर चाैराहे पर रामजीलाल सुमन का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने बताया कि देश के महान राणा सांगा सच्चे देशभक्त थे। विद्यार्थी परिषद महापुरुषों के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। यदि रामजीलाल सुमन माफी नहीं मांगेंगे तो संगठन की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल, प्रांत सह संयोजक छविनाथ अरोड़ा, श्रुति सिंह, साहिल कठेरिया, शोभित राघव, प्रसून माथुर, राजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हनुमान मूर्ति तिराहे पर एकत्र होकर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। करणी सेना हिंदुओं के सम्मान के लिए अंत तक लड़ेगी।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन अवनीश चौहान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति अमित ठाकुर, महानगर अध्यक्ष तनवीर सिंह, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed