फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Condemnation of blowing up gurdwara in Kabul

काबुल में गुरुद्वारा उड़ाने की निंदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of blowing up gurdwara in Kabul
मुरादाबाद। वीर खालसा सेवादल ने काबुल (अफगानिस्तान) में गुरुद्वारे को बम से उड़ाने के कृत्य की सख्त निंदा की है। बताया कि सिखों और हिंदुओं को भगाने के उद्देश्य से इस घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया है। विस्फोट में कई श्रद्धालु मारे गए हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान में हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद वीर खालसा सेवादल की बैठक अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के आवास पर हुई। बैठक में बताया गया कि काबुल में आतंकियों ने गुरुद्वारे में हमला किया। इस घटना में कई श्रद्धालु मारे गए और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री से विदेशों में रह रहे सिखों और हिंदुओं के सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही घटना को लेकर अफगानिस्तान सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की गुहार लगाई है। बताया कि पिछले दिनों विदेशों में सिखों को बम और गोलियों से मारा गया था। कश्मीर में फिर वहीं हालात पैदा हो रहे हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में सरदार हरबंश सिंह चड्ढा, तरनदीप सिंह सचदेवा, गुरमीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed