फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Compounder molested a girl admitted in ICU in Moradabad threatened to kill her case registered

Moradabad: आईसीयू में भर्ती युवती से कंपाउंडर ने की छेड़खानी, जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज

Sun, 25 Sep 2022 04:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Sep 2022 04:26 PM IST
सार

अस्पताल के कंपाउंडर ने पहले युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर नहीं  देने पर कल फिर आने की बात बोलकर वहां से चला गया। अगले गिन रात में जाकर युवती के साथ छेड़खानी कर दी।

विज्ञापन
Compounder molested a girl admitted in ICU in Moradabad threatened to kill her case registered
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिले के कटघर थाना क्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के पास स्थित अस्पताल कंपाउंडर ने युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । अस्पताल के कंपाउंडर ने पहले तो युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब युवती ने नंबर देने से मना कर दिया तो कल फिर आने की बात कहकर कंपाउंडर चला गया।

विज्ञापन


अगले दिन रात में कंपाउंडर साहिल आईसीयू में भर्ती युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी कंपाउंडर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां फरार हो गया। बता दें कि युवती की तबीयत खराब होने पर 21 सितंबर की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को  गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed