फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   complaints abour two constables

महिला उत्पीड़न में फंसे दो सिपाही, डीआईजी ने दिए कार्रवाई के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

जनपद में अलग अलग जगह तैनात दो सिपाही महिला उत्पीड़न में फंस गए हैं।पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रह रहे महिला सिपाही को कांस्टेबल राजा सिंह ने परेशान किया।ससुराल वालों ने भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है।

विज्ञापन
complaints abour two constables

विस्तार

मुरादाबाद। जनपद में अलग अलग जगह तैनात दो सिपाही महिला उत्पीड़न में फंस गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजा सिंह ने महिला सिपाही को बदनाम करने के मकसद से शिकायती पत्र अफसरों को भेजा जबकि यूपी 112 में तैनात सिपाही विजय पाल सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। डीआईजी शलभ माथुर ने जांच कराने के बाद दोनों ही सिपाहियों के खिलाफ एसएसपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रह रहे महिला सिपाही को कांस्टेबल राजा सिंह ने परेशान किया। उसने बिना किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षरित आवास खाली कराने का नोटिस महिला सिपाही को व्हाट्सएप किया। इसके अलावा कर्मचारीगण के नाम से अफसरों को एक पत्र भेजा। जिसमें महिला सिपाही पर आरोप लगाया कि उनके आवास पर बाहरी लोग आते हैं। जिससे पुलिस लाइन का माहौल खराब हो रहा है। महिला सिपाही ने इस मामले की शिकायत डीआइजी से की थी। जांच में सामने आया कि राजा सिंह ने महिला सिपाही को परेशान करने के मकसद से उसे नोटिस व्हाट्सएप किया। सोशल मीडिया पर राजा सिंह ने महिला सिपाही से सोशल मीडिया पर चैट की। बिजनौर के नूपुर थानाक्षेत्र के अस्करीपुर निवासी रानी ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसके पति विजय पाल सिंह सिपाही हैं। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में यूपी 112 पर तैनात हैं। राजी का आरोप है कि पति दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं। ससुराल वालों ने भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। आरोप लगाया कि पति ने उसके मायके में आकर मारपीट की। डीआईजी ने एएसपी से इस मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। डीआईजी के आदेश पर बिजनौर जनपद के नूरपुर थाने में सिपाही के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। डीआईजी ने एसएसपी हेमंत कुटियाल को दोनों सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed