फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaint filed against Mission Hospital lost in one kilometer

Moradabad News: एक किमी में गुम हो गई मिशन अस्पताल के खिलाफ तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Mission Hospital lost in one kilometer
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मिशन अस्पताल के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार के मुताबिक उन्होंने एसएसपी कार्यालय में चार अप्रैल को शिकायत रिसीव कराई। इसके बाद आज तक संबंधित खाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसएसपी हेमराज मीना का कहना है कि ऐसी शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन




वहीं पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का भी यही कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। यह स्थिति तब है जबकि सीएमओ कार्यालय से एसएसपी कार्यालय तक की दूरी महज एक किमी है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही पाकबड़ा के मिशन अस्पताल के खिलाफ तीन माह में जांच पूरी की। इसके बाद अब पुलिस तक शिकायत न पहुंचने से भी विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। विभागीय अधिकारी एक दूसरे पर टाल रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलेगी तो जांच व कार्रवाई जरूर होगी। यह है मामला
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पाकबड़ा स्थित मिशन अस्पताल के संचालक डॉ. अब्दुल माजिद ने आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने ऐसे मरीजों के आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग कर सरकार से क्लेम ले लिया जिनके ऑपरेशन हुए ही नहीं थे। सांचीस के पत्र के बाद सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, डॉ. नरेंद्र कुमार व डॉ. भरत भूषण से मामले की जांच कराई। मामले में पाया गया कि मिशन अस्पताल ने 70 से ज्यादा फर्जी ऑपरेशन दिखाए। करीब 10 लाख रुपये का भुगतान भी आयुष्मान से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने एसएसपी कार्यालय में मिशन अस्पताल के खिलाफ शिकायत दी थी। मैं खुद ही शिकायत लेकर पहुंचा था और कार्यालय में रिसीव कराने के बाद लौटा। आगे की कार्रवाई के बारे में मुझे जानकारी नहीं है कि रिपोर्ट दर्ज हुई या नहीं। - डॉ. नरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ


मिशन अस्पताल से संबंधित शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत डाक द्वारा आई होगी तो कार्यालय में हो सकती है। अभी मेरे पास नहीं पहुंची है। - हेमराज मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed