{"_id":"6a52b123bd2d9134a705b34d","slug":"complainants-grievances-were-heard-during-the-thana-samadhan-diwas-police-station-grievance-redressal-day-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-114492-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: थाना समाधान दिवस में सुनीं गईं फरियादियों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: थाना समाधान दिवस में सुनीं गईं फरियादियों की शिकायतें
Sun, 12 Jul 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
कांठ। जुलाई माह के दूसरे शनिवार को कांठ एवं छजलैट थानों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में सीओ सुनीता दहिया एवं नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक जांच एवं निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया।
अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाए तथा उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर लेखपाल अली हुसैन, अंकित सक्सेना, चौकी प्रभारी गढ़ी कमल दीप, डेहरा चौकी प्रभारी प्रबोद्ध कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक, हल्का उपनिरीक्षक आदि उपस्थित रहे। वहीं छजलैट थाने में भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समय सीमा में उनका प्रभावी निस्तारण किया जाए।