फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   company fraud to farmer for dealership

कंपनी में डीलरशिप देने के नाम पर किसान से चार लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
company fraud to farmer for dealership
पाकबडा। ऑर्गेनिक भारत एग्रो टेक कंपनी में किसान को डीलरशिप देने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए गए। किसान ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पाकबडा पुलिस ने किसान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

असमोली के डौढ़ी गांव निवासी किसान ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते फरवरी माह में गोलू पांडे और राजीव पांडे उनके गांव मे आए। उन्होंने बताया कि वह प्लांटेशन का कार्य करते हैं। कहने लगे की ऑर्गेनिक भारत एग्रो टेक कंपनी की शाखा एमडीए सेक्टर 5 दिल्ली रोड नया मुरादाबाद मे स्थित है। जिसका जोनल कार्यालय सिटी हास्पिटल भवानी नगर, हापुड रोड मेरठ में स्थित है। उन्होंने डीलरशिप दिलाने का कहा। इसके एवज में चार लाख रुपये ले लिए लेकिन डीलरशिप नहीं दिलाई। अब मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि गोलू पांडे और राजीव पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed