{"_id":"66f9d6203dc948069f0dcd94","slug":"committee-will-submit-report-today-in-the-matter-of-teachers-obscene-photo-going-viral-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-490859-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिक्षिका के अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में समिति आज साैंपेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिक्षिका के अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में समिति आज साैंपेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के नामी स्कूल में शिक्षिका की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने के मामले में स्कूल की आंतरिक समिति सोमवार को रिपोर्ट साैंपेगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कक्षा नौ के दो छात्रों ने एक शिक्षिका के एआई से अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप पर वायरल कर दिए थे। जानकारी होने पर शिक्षिका ने प्रभारी प्रधानाचार्य से मामले की शिकायत की थी। प्रधानाचार्य ने छात्रों को बुलाकर डांटा तो उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी और छात्रों के फोन से अश्लील फोटो भी मिल गए थे।
घटना को अंजाम देने के लिए दोनों छात्रों ने जो ग्रुप बनाया था, उसमें उसी कक्षा के 14 अन्य छात्रों को भी जोड़ लिया था। मामले में शिक्षिका ने दोनों छात्रों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना है कि मामले में अन्य विद्यार्थियों की कितनी भूमिका है, इसकी जांच समिति कर रही है। समिति को सोमवार को रिपाेर्ट साैंपेगी। दो छात्रों को निलंबित किया जा चुका है।