फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   commisnor ne puchha problam nipti ya nahi

कमिश्नर ने पूछा, शिकायतें निपटीं या नहीं

Tue, 05 Dec 2017 11:58 PM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
commisnor ne puchha problam nipti ya nahi
समाधान द‌िवस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अचानक पहुंचे मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने फरियादियों से सीधे बात करके शिकायतों की निस्तारण की गुणवत्ता परखी। कमिश्नर ने तीन फरियादियों से बात की जिनमें से एक तो कार्रवाई से संतुष्ट था लेकिन बाकी दो ने कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की शिकायत की।

जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की गति और गुणवत्ता को परखने के लिए मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह मंगलवार को दोपहर सदर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने फरियादियों से सीधे बात की।
विज्ञापन


यहां जल निगम और लोक निर्माण विभाग की दो शिकायतें लंबित पाई गईं। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता से लें। शिकायतों का निस्तारण कागजों के बजाए धरातल पर दिखना चाहिए। 13 विभागों के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि शिकायतों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर होना चाहिए। ताकि लोगों को फरियाद लेकर लखनऊ का चक्कर न लगाना पड़े। कमिश्नर ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह कागजी खानापूरी किसी कीमत पर न करें। सच्चाई पता करने के लिए वह खुद समय - समय पर फरियादियों से बात करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed