फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   comisnor not satified with the working of labour and duda department

श्रम, डूडा विभागों की कार्यप्रणाली से कमिश्नर असंतुष्ट, जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
comisnor not satified with the working of labour and duda department
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी मलिन बस्तियों में जनसेवा भावना से कार्य करते हुए प्रभावी सर्विस डिलीवरी सुनिश्चित करेें। ताकि समाज के दबे कुचले एवं वंचित वर्ग के लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

वह कमिश्नरी सभागार में उड़ान कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ के मलिन बस्तियों में मल्टी सेक्टर, सोशल सेक्टर, सर्विस डिलीवरी के लिए आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं और बालकों के लिए संचालित वन स्टाप सेंटर और चाइल्ड लाइन सेवाओं को प्रोएक्टिव एवं जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए। श्रम और डूडा विभाग की योजनाओं की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्तकी और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूनिसेफ के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अमित मल्होत्रा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी सरकारी विभागों को मिलकर ऐसी कार्ययोजना का निर्माण करना है, ताकि मलिन बस्तियों में रह रहे सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, कार्यक्त्रस्म अधिकारी डॉ. अनुपमा शांडिल्य, उप श्रमायुक्त सहित यूनिसेफ की ओर से हर्षा मेहता, विक्त्रस्म कुमार, अर्पित पाल के अलावा सिप्सा, एनएचएम, बाल विकास, शिक्षा विभाग आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed