{"_id":"68f2b00b915a9638b409fb7b","slug":"collection-agent-robbery-solved-within-36-hours-seven-accused-arrested-moradabad-news-c-284-1-smbd1016-149934-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कलेक्शन एजेंट से लूट की घटना का 36 घंटे में खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कलेक्शन एजेंट से लूट की घटना का 36 घंटे में खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूटी गई नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। सात आरोपियों में पांच एक ही गांव के हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बुलंदशहर के औरंगाबाद के गांव चरौरा निवासी मोनू कुमार गजरौला की दिगंबर फाइनेंस कंपनी में कलेशन एजेंट हैं। 15 अक्तूबर की शाम को ग्रामीण क्षेत्र से रुपये का कलेक्शन करके लौट रहे थे। फूलपुर गढ़ी के पास बाइक सवार दो युवकों ने मोनू की बाइक रोककर रुपयों से भरा थैला लूट लिया था जिसमें 64 हजार रुपये व कागजात थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने तीन टीमों का गठन कर घटना का खुलासे के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हसनपुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम अमरोहा ने 36 घंटे में ही लूट की घटना का खुलासा किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार चार लोगों को फूलपुर गढ़ी की पुलिया के पास से पकड़ा। इनकी पहचान सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव झुंडी खादर निवासी राजीव, सिकंदर, जितेंद्र और कैलाश उर्फ झुल्लू के रूप में हुई। इनके कब्जे से लूटे हुए 48,820 रुपये, पीड़ित मोनू का आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस, दो तमंचे, दो कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, दो मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में इस लूट की वारदात में हसनपुर क्षेत्र के गांव बोना वाली डगरौली निवासी दिनेश व सौरभ और सैदनगली के गांव झुंडी खादर निवासी जगत के भी शामिल होने की बात कही। तीन आरोपियों को आगापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से लूट के 11300 रुपये व पीड़ित मोनू का बैग जिसमें कंपनी की फाइल व एक पर्स बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि आरोपी सिकंदर व राजीव ने पीड़ित मोनू की बाइक को आगे अपनी बाइक लगाकर घटना को अंजाम दिया था, जबकि जितेंद्र और कैलाश पीछे कवर कर रहे थे। दिनेश और जगत ने पीड़ित मोनू की लोकेशन बताई थी और सौरभ के पास लूट का कुछ समान छुपाया गया था और इनकी मदद की गई थी।
खुलासा करने वाली टीम को मिला 25 हजार का इनाम
एसपी अमित कुमार आनंद ने लूट की घटना का 36 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस 25 हजार का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
टीम में यह रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक हसनपुर प्रेमपाल सिंह, एसएसआई अमित कुमार, एसआई संजय तोमर, एसआई संजय कुमार, एसआई लोहर सिंह, सिपाही अतुल कुमार, सिपाही यतेंद्र कुमर, सिपाही विकास कुमार, सिपाही रूपक कुमार व सिपाही सन्नी मलिक के अलावा एसओजी/सर्विलांस टीम से प्रभारी सर्विलांश सेल बिजेंद्र मलिक, प्रभारी एसओजी एसआई कुलदीप तोमर।