फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cold wave starts, now cold will persecute

शीतलहर शुरू, अब सताएगी कड़ाके की ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cold wave starts, now cold will persecute
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार को चली शीतलहर की वजह से जनमानस बेहाल हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से बर्फीली हवाएं भी चलेंगी। इससे कड़ाके की ठंड में इजाफा होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को सूखी पश्चिमी हवाएं थीं। इनके साथ अब सोमवार से बर्फीली हवाएं भी चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में सोमवार तक इसका असर पहुंच सकता है। सोमवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावनाएं हैं। इसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी। दिन में देर से धूप खिलेगी। धूप की तपिश भी कम होगी। शाम को फिर ठंड हो सकती है। न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। सुबह के समय कोहरा छाया। उसके बाद 20 से 25 किलोमीटर की गति से पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं ने शहरवासियों को हलकान किया। दिनभर गलन की स्थिति बनी रही। रविवार को अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार ठिठुरन और गलन की वजह से रविवार को तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 95 फीसदी थी और शाम को आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed