फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cold attack

मंगलवार रहा सीजन का सबसे ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
cold attack
मुरादाबाद बढती ठंउ में बच्चे को साथ कुछ इस तरह निकली महिला।
मुरादाबाद। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद से पारा और गिर गया, जो सीजन का सबसे कम रहा। शीत लहर चलने की वजह से मौसम में गलन बढ़ गई है। इससे लोगों की कंपकंपी बंध रही है। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। दूसरे दिन मंगलवार को भी दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग जलाकर राहत की कोशिश कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। डीएम ने आठवीं तक स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है।
विज्ञापन

पहले मूसलाधार बारिश के बाद कोहरा और शीतलहर चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ था। रातभर भी यही स्थिति थी। सुबह के समय कोहरा और शीत लहर चलने की वजह से कंपकंपी बंधने लगी। समय बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ने लगे। बुजुर्ग और बच्चे दिनभर लिहाफ और कंबल में दुबके रहे। घरों में हीटर और ब्लोअर चलाने पड़ रहे हैं। ठिठुरन से बचने के लिए लोग आवश्यकता पड़ने पर ही घर से निकल रहे हैं। दोपहिया वाहनों से कार्यालयों को जाने वाले लोग पूरी तरह से ढंके हुए थे। गर्म कपड़े पहनने, हाथों में ग्लब्स और मफलर बांधकर चल रहे हैं। शाम को घर लौटने की भी उन्हें जल्दी रही। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी का कहना है कि अधिकतम तापमान में एक सेल्सियस की गिरावट के साथ तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दिन में पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही हैं। धूप नहीं निकलने के कारण मौसम में नमी बनी हुई है। सुबह के समय आर्द्रता 92 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 77 फीसदी रही। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रात में कोहरा रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड बढ़ेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

आग जलाकर राहत की कोशिश
तमाम गर्म कपड़े पहनने के बावजूद ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में जगह-जगह लोग सड़क किनारे आग जलाकर सर्दी से राहत मिलने की कोशिश करते दिखे। ठेले लगाने वाले लोगों ने भी आग जलाई। वहीं, प्रमुख मंदिरों पर भी अलाव जलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों में जले हीटर
सर्दी अधिक होने की वजह से कार्यालयों में भी लोगों की कंपकंपी बंधी रही। ऐसे में कार्य करना मुश्किल हो रहा था। कुछ लोगों ने कार्यालयों में ही हीटर जला लिए, ताकि सर्दी से कुछ समय के लिए राहत मिल सके।
ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
लगातार दो दिन से कड़ाके की ठंड पड़ने से बच्चों का हाल बुरा हो रहा है। सुबह को ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी अभिभावक छोटे बच्चों को शॉल में ढंककर स्कूल लेकर पहुंचे। दोपहर में छुट्टी के समय भी यही स्थिति रहने की वजह से वह स्कूल वैन, रिक्शा, दोपहिया वाहनों पर घरों को ठिठुरते हुए गए।

बाजारों में कम रही चहल-पहल
क्रिसमस का त्योहार नजदीक होने के बावजूद मंगलवार को शीत लहर और ठिठुरन का बाजार पर प्रभाव दिखा। दोपहर 12 बजे तक प्रमुख बाजारों में सन्नाटा था। दुकानदार खुद भी देर से आए, जबकि ग्राहकों का वह इंतजार करते दिखाई दिए। दोपहर बाद ही दुकानों पर खरीदारों की हल्की-फुल्की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed