{"_id":"5e163df08ebc3e879d420110","slug":"coin-public-toilet-proposed-in-moradabad-city-news-mbd335654123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के लोगों को मिलेंगे सिक्काबंद टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के लोगों को मिलेंगे सिक्काबंद टॉयलेट
विज्ञापन
मुरादाबाद। छह माह बाद नगर के 30 सार्वजनिक स्थानों पर सोलर बेस्ड टॉयलेट की सुविधा लोगों को मिलने वाली है। नगर निगम ने इसका खाता तैयार कर लिया है। पूरी तरह से आटोमेटिक यह टॉयलेट अत्याधुनिक सुविधा से युक्त रहेगा। सिक्के या रुपये डालकर अथवा स्क्रैच कार्ड के माध्यम से भी लोग इस टॉयलेट सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
नगर निगम प्रशासन ने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इस संबंध में नगर निगम द्वारा भेजे गए 43 प्रोजेक्टों में से 12 प्रोजेक्टों की डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से एक शहर में सोलर बेस्ड स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट भी शामिल है। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर इनका निर्माण कराया जाएगा। इसके उपयोग के लिए निर्धारित शुल्क उपयोग कर्ता को देना होगा। जो नकद व स्क्रैच कार्ड दोनों से अदा किया जा सकेगा। दोनों से किया जा सकेगा। महिलाओं व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे। इसका गेट सिक्का डालने पर खुलेगा। भीतर यदि कोई व्यक्ति शौच कर रहा है तो गेट बाहर से नहीं खुलेगा। शौच में पानी, सेनेटरी पैड, हैंडवॉश, ड्रायर भी रहेगा। रात व दिन में लाइटें अपने आप आवश्यकतानुसार स्वत: जलेंगी व बंद होंगी। सोलर बेस्ड इस टॉयलेट का टैंक भी आधुनिक होगा। जिसमें मल का निस्तारण भी होता रहेगा। निगम अधिकारियों ने इसका खाका पूरी तरह तैयार कर लिया है। जिन 30 स्थानों पर इन टॉयलेटों को बनाया जाना है उन्हें भी लगभग चिह्नित किया जा चुका है।
शासन से डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को यहां हुई स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में भी इसकी स्वीकृति मिल गई है। 20 जनवरी तक इसकी टेंडर प्रक्रिया कर दी जाएगी। उसके बाद इनके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। आने वाले छह माह में शहर के 30 स्थानों पर यह सोलर बेस्ड स्मार्ट टॉयलेट बन कर तैयार होने के साथ काम करना भी शुरू कर देंगे। पूरी तरह से यह टॉयलेट वातानुकूलित भी रहेंगे। लाइट, जेट पंप समेत इसमें उपयोग किए जाने वाले सभी उपकरण सोलर सिस्टम से काम करेंगे। मानीटरिंग नगर निगम में बने कंट्रोल रूम से होगी। इसके उपयोग के लिए कितना धन अदा करना होगा यह बाद में निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
टीएन मिश्रा, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी