फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Coaching center sealed, exam just around the corner, students' studies affected.

Moradabad News: कोचिंग सेंटर सील, परीक्षा सिर पर, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Coaching center sealed, exam just around the corner, students' studies affected.
मुरादाबाद। लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आए प्रशासन ने अभियान चलाकर तीन दिनों में शहर के 15 कोचिंग सेंटर सील कर दिए। यहां पढ़ने वाले बच्चों की तैयारी पर संकट आ गई है। जबकि दो जुलाई से टीईटी की परीक्षा शुरू हो गई। वहीं जुलाई के आखिरी हफ्ते में एसएसी की भी परीक्षा होनी है। इसके अलावा बोर्ड की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

लखनऊ की घटना की घटना के बाद सोमवार को अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों, होटल और लाॅन संचालकों के साथ बैठक की थी। बेसमेंट में अस्पताल, रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय गया था। इसके बाद प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर तीन दिनों में 15 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। इन कोचिंग सेंटरों पर ताला लग गया है। इससे यहां पढ़ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

दूसरी टीईटी की परीक्षा सिर पर है। दो, तीन और चार जुलाई को टीईटी की परीक्षा होनी है। बच्चे इसकी तैयारी में जुटे थे। लेकिन कोेचिंग सेंटर बंद होने से उनकी तैयारी लटक गई। इसके अलावा जुलाई में ही एसएससी की भी परीक्षा प्रस्तावित है। वहीं कोचिंग सेंटरों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों को शुुरुआती सत्र में ही झटका लग गया है। फिलहाल बच्चे घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। कोचिंग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शहर के इन कोचिंग सेंटरों को किया सील
- चाणक्य कोचिंग सेंटर, फिजिक्स वाला कांठ रोड, जेनेसिस पेंटालूंस शो रूम के सामने, हाॅवर्ड इंटरनेशनल गोकुलदास, वंडर लाइब्रेरी प्रकाश नगर चाैराहा लाइनपार, रमा लाइब्रेरी माता मंदिर के सामने प्रकाश नगर, सचिन लाइब्रेरी प्रकाश नगर चाैराहा, प्रियांश प्रतियोगिता एकेडमी प्रकाश नगर चाैराहा, नमो स्टडीज प्रकाश नगर चाैराहा, अनएकेडमी कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। इसके अलावा गोकुलदास के पास संचालित अमित कुमार, चंकित कुमार, अथर हुसैन, गुरहट्टी चाैराहे के पास बेसमेंट संचालित प्रदीप गुप्ता के कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं।


- अभ्यर्थी आस्था जिंदल ने बताया कि उन्हें एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा देनी है। इसके लिए मैं तैयारी कर रही थी, लेकिन अब कोचिंग बंद होने की वजह से उनका रिवीजन करना बंद हो गया है। यदि कोचिंग शुरू नहीं हुई तो आगे की तैयारी करने में काफी परेशानी आएगी।

- अभ्यर्थी वासु गोयल ने बताया कि जुलाई में ही उनकी एसएससी सलेक्शन पोस्ट की परीक्षा प्रस्तावित है, लेकिन अब तैयारी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जितनी अच्छी पढ़ाई कोचिंग में हो जाती है, उतनी अच्छी घर पर नहीं कर पा रहा हूं।

- अभ्यर्थी कार्तिक चौहान ने बताया कि एसएससी के अलावा स्टेनो और अन्य प्रतियोगिताओं की परीक्षाएं कुछ महीनों में होनी हैं। अब कोचिंग बंद होने से महत्वपूर्ण विषय, टेस्ट व मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। यह समय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में हमारी तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed