फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CO made indecent remarks on female judge

Moradabad News: सीओ ने महिला जज पर की अभद्र टिप्पणी, कोर्ट में मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
CO made indecent remarks on female judge
मुरादाबाद। महिला न्यायिक अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी करना सीओ ठाकुरद्वारा को भारी पड़ गया। इस मामले में सीजेएम के आदेश पर कोर्ट ने सीओ ठाकुरद्वारा के खिलाफ लोकसेवक के अपमान में मुकदमा दर्ज कर दिया। इस मामले में सीओ को 25 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

साल 2019 में ठाकुरद्वारा कोतवाली में एक केस दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी आए थे। आरोप है कि कोर्ट में पहुंचने के बाद सीओ ठाकुरद्वारा ने महिला जज के खिलाफ पहले अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद अमर्यादित आचरण करने के बाद हंसते हुए कोर्ट से बाहर चले गए। सीओ की इस हरकत को कोर्ट ने अपमान माना। जिसके बाद महिला जज ने मामले की शिकायत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी सिंह से की।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी के खिलाफ लोक सेवक का अपमान करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके साथ ही एसएसपी के माध्यम से सीओ को समन जारी करते हुए 25 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article