फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   co gunner insult mla, suspend

सीओ के गनर ने विधायक से की अभद्रता, निलंबित

Wed, 28 Dec 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
co gunner insult mla, suspend
suspend
सीओ के गनर ने शहर विधायक यूसुफ अंसारी से अभद्रता कर दी। विधायक की गाड़ी सीओ दफ्तर के सामने फंस गई थी। विधायक ने गनर से जाम खुलवाने को कह दिया। इस पर सिपाही भड़क गया और अभद्रता करने लगा। विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

 
कटघर सीओ के दफ्तर के सामने इंदिरा चौक पर जाम लग गया था। इसी दौरान वहां से शहर विधायक यूसुफ अंसारी की गाड़ी गुजर रही थी। विधायक की गाड़ी जाम में फंस गई। सीओ का गनर मनोज तोमर दफ्तर के सामने खड़ा था। विधायक ने उससे जाम खुलवाने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


विधायक ने आरोप लगाया कि सिपाही ने अभद्रता की और अन्य लोगों के साथ भी गाली गलौच की। विधायक ने विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। हंगामा होने पर सीओ भी अपने दफ्तर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विधायक को समझाकर वहां से रवाना कर दिया। बाद में विधायक ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी डीसी दुबे ने जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed