फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   co asuthosh tiwari transfered sonbhadra

सोनभद्र भेजे गए सीओ, थाना प्रभारी पर अफसर मेहरबान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
co asuthosh tiwari transfered sonbhadra
मुरादाबाद। शिक्षिका राजश्री की मौत मामले समेत अन्य मामलों में सिविल लाइंस सीओ आशुतोष तिवारी का तबादला सोनभद्र किया गया। उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो में भेजा गया है। सीओ और अपराध निरीक्षक तो गैर जनपद ट्रांसफर कर दिए गए, लेकिन थाना प्रभारी पर अफसर अब तक मेहरबान हैं। थाने में सब कुछ चलता रहा, लेकिन जांच की आंच उन तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर निवासी जयश्री यादव 11 अगस्त को अपने भाई को राखी बांधने मुरादाबाद आ रही थीं। मझोला थाने के पास कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शिक्षिका और स्कूल प्रधानाचार्य घायल हो गए थे। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के चालक को थाने से छोड़ दिया। 17 अगस्त को शाम वेंटिलेटर समेत घायल महिला को लेकर एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने मझोला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद परिजन जयश्री को लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मझोला थाने की लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा मझोला थाने में एक पार्षद समेत 13 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पार्षद को पुलिस ने करने के बाद थाने से छोड़ दिया था। इस मामले की शिकायत भी एडीजी बरेली जोन और डीजीपी कार्यालय तक पहुंची थी। इस मामलों को संज्ञान लेते एडीजी ने मझोला थाने के तत्कालीन अपराध निरीक्षक अभय राज सिंह को बिजनौर ट्रांसफर कर दिया है, जबकि शासन से सीओ आशुतोष तिवारी का तबादला सोनभद्र में इंटेलिजेंस में किया गया है। सीओ और अपराध निरीक्षक पर तबादले की कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन थाना प्रभारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी बरेली जोन राजकुमार का कहना है कि मुरादाबाद से गोपनीय शिकायतें आई थीं। इन शिकायती पत्रों की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed