फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi Visit: Yogi reached Moradabad, unveiled the statue of former PM Chaudhary Charan Singh

UP: मुरादाबाद में योगी बोले- कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा, कानून से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Sat, 23 Dec 2023 01:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 01:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के बिलारी में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। किसानों के लिए सरकार अनेक योजना चला रही है।

विज्ञापन
CM Yogi Visit: Yogi reached Moradabad, unveiled the statue of former PM Chaudhary Charan Singh
मुरादाबाद में बोलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश के 18 किसानों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री करीब 12.45 पर कार्यक्रम स्थल बिलारी पहुंचे।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के बिलारी में होने वाली जनसभा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे। मंच और पंडाल के चारों ओर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। ढकिया नरू गांव में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था की बारीक जानकारी रखते थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का किसान लगातार आगे बढ़ रहा है। किसानों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का लगातार भुगतान भी किया जा रहा है। प्रदेश के सभी किसानों तक लाभ पहुंचे इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल है उन्हें सरकार की तरफ से फ्री बिजली मिलेगी। इसके साथ ही मुरादाबाद से जल्द हवाई ेसेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के शासन के दौरान प्रदेश में लगातार दंगा होता था।

अब कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। अब लोग कहने लगे हैं 'कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा'। विपक्षी दल सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता ने उपराष्टपति का मजाक उड़ाया। इसकी सजा उन्हें जनता देगी। यह संविधान और बाबा साहेब भीमराव का अपमान है। 

Trending Videos


इससे पहले उन्होंने प्रदेश के 18 किसानों को सम्मानित किया। इसमें मुरादाबाद मंडल के नौ किसान शामिल हैं। संभल के फईम और रामपुर जिले के दो किसान अमित वर्मा एवं रामलाल को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। संभल जिले के पत्था निवासी फईम को मक्का उत्पादन में एक लाख, पत्था के रहने वाले अनिश को 75 हजार का पुरस्कार दिया गया।

रामपुर जिले के पुरैनिया जदीद निवासी रामलाल को एक लाख और प्रेमवती को 75 हजार का चेक सौंपा गया। प्राकृतिक खेती में अच्छा उत्पादन करने पर बिजनौर जिले के शरद कुमार सिंह 75 हजार रुपये से पुरस्कृत किए गए। मुख्यमंत्री मुरादाबाद जिले के खानपुर मुज्जफरपुर निवासी किसान सत्यवीर सिंह और गौरा शाहगढ़ निवासी महेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत मुरादाबाद जिले के स्योडारा बिलारी निवासी वीरेश कुमार, आगरा जिले के हरिविलास और हापुड़ जिले के शकरपुर निवासी हरविंदर सिंह को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed