फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi said in TMU Convocation Government give employment to one crore youth in four years it become a new ce

TMU में बोले सीएम योगी: चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देगी सरकार, यूपी बनेगा शिक्षा का नया केंद्र

Fri, 17 Mar 2023 07:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Mar 2023 07:00 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन और विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi said in TMU Convocation Government give employment to one crore youth in four years it become a new ce
टीएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देगी। यूपी शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। इसके लिए नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। मंडल में बनने वाला राजकीय विश्वविद्यालय मुरादाबाद में बनेगा। शासन ने निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वह शुक्रवार को टीएमयू में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने टीएमयू के मेधावियों को सम्मानित किया। 104 विद्यार्थियों का गोल्ड, 103 विद्यार्थियों को सिल्वर और 98 विद्यार्थियों को कांस्य मेडल के साथ डिग्री देकर सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में तीन और विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। शासन ने मुरादाबाद विवि बनाने के लिए कार्रवाई शुरू की। यही नहीं प्रदेश को फार्मेसी हब में विकसित किया जाएगा। जल्द ही उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। दीक्षांत समारोह में सीएम योगीने छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री के पंच प्रण के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ने का आह्वान किया। सीएम ने कोरोना संक्रमण काल की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। दो करोड़ 20 लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। कहा कि डॉक्टर याद रखें, सेवा से ही संतुष्टि मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सीएम का आभार जताया। 

विज्ञापन

वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉक्टरों की आत्मीयता भरी वाणी से मरीज का आधा दुख दूर हो जाता है। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि टीएमयू का शोध और पेटेंट के मामले में देश में छठवां स्थान है। इस दौरान भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed