फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM yogi adityanath innagurate 183 crore rupee new schemes in moradabad

जिले को 183 करोड़, बेटियों को 20.65 करोड़ का आशीष देकर बोले योगी...फूलो फलो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath innagurate 183 crore rupee new schemes in moradabad
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्मंत्री योगी आदित्यन? - फोटो : CITY
श्रम विभाग की ओर से आयोजित श्रमिकों की 2754 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए सूबे की सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विवाह संपन्न होने के बाद नव विवाहित जोड़ों को सामूहिक आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही सरकार की ओर से इस योजना में मिलने वाली लाभार्थी धनराशि के रूप में इन बेटियों के पिता के खाते में कुल 20 करोड़ 65 लाख रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जिले को 180 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ बेटियों और जिले को मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से आयुष्मान भव: और फूलो फलो का आशीर्वाद दे दिया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक ओर से वैदिक मंत्रों की ध्वनि पंडाल में गूंजती रही तो एक ओर कुबूल है की आवाज ने नव युगलों को मन ही मन खुश कर दिया। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के जोड़ों का एक साथ विवाह हुआ। पहली बार आयोजित इतने बड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सर्वधर्म एकता की मिसाल भी कायम की गई। नवविवाहित जोड़ों ने उम्र भर साथ निभाने का वादा किया। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही सरकार के पांच मंत्री, विधायक भी पहुंचे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के विशाल मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 24 सेक्टरों में बंटे आयोजन स्थल पर एक तरफ वैदिक मंत्र गुंजायमान हो रहे थे तो दूसरी तरफ कुबूल की आवाज के साथ निकाहनामा पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के जोड़े भी विवाह बंधन में बंध रहे थे। हिंदुओं की ओर से पुरोहित, मुस्लिम पक्ष से काजी, सिख के लिए ग्रंथी, ईसाई के लिए पादरी और बौद्ध धर्म के लिए भंते ने अपने-अपने धर्म के अनुसार विवाह कराए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों के सुखद दांपत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने की। विशिष्ट अतिथि श्रम राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी, जिले के प्रभारी मंत्री व जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हुए विवाह समारोह में 1580 हिंदू, 1063 मुस्लिम, 109 बौद्ध, एक सिख और एक ईसाई की शादी हुई। श्रम विभाग की ओर से नवविवाहित बेटी के पिता के खाते में 75 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इसमें दस हजार रुपये वर और वधू के कपड़ों के लिए हैं। इस तरह कुल 2754 जोड़ों के लिए 20 करोड़ 65 लाख 50 हजार की धनराशि मंजूर की गई है। श्रम उपायुक्त वंदना ने बताया कि दो दिन में बेटियों के पिता के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
48 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह समारोह स्थल से 183.10 करोड़ रुपये लागत की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 103.69 करोड़ लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण और 79.41 करोड़ लागत की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
सीएम ने लोकोशेड रेल ऊपरिगामी सेतु का निर्माण, मंडलीय होमगार्ड्स प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण, क्राइम ब्रांच की स्थापना के लिए अनावासीय भवनों का निर्माण, बाईपास भाग दो के किमी 14 से होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र तक के मार्ग का नवनिर्माण, अमृत योजना कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद नगर क्षेत्र में पेयजल गृह संयोजन कार्य, ग्राम बरबारा, रतनपुर कलां, शरीफनगर, असालतनगर बघा, सहसपुरी, सरकड़ा खास, डिडोरा, पल्लूपुरा घोसी में पेयजल योजना का निर्माण, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 158 प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरीकलां विकास खंड छजलैट, एमआरआई मशीन की स्थापना के लिए अतिरिक्त कक्ष व भवन निर्माण, कान्हा गौशाला का निर्माण, वृहद गो संरक्षण केन्द्र नाजरपुर मूंढापांडे, रामनगर गंगपुर से स्योहारा संपर्क मार्ग के शेष भाग का नव निर्माण कार्य, मदारपुर से बुद्धनगर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य, वीरुवाला से कोटा महमूदपुर मार्ग का नवनिर्माण कार्य, भायपुर से नारायनपुर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य, दारापुर मदारपुर से शरीफनगर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य, नवीन राजकीय हाईस्कूल खदाना का निर्माण, नवीन हाईस्कूल हुसैनपुर छिरावली, साधन सहकारी समिति डोमधर, रौड़ा, गुलड़िया, गूंगानगला और अमरपुर काशी के परिसर में 100-100 मीट्रिक क्षमता के गोदाम का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शरीफनगर ठाकुरद्वारा का निर्माण कार्य, जिला अस्पताल मुरादाबाद में प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट का निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी में रोगी आश्रय स्थल भवन का निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांठ जनपद मुरादाबाद में रोगी आश्रय स्थल भवन का निर्माण कार्य शामिल है।
12 योजनाओं का हुआ शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 12 योजनाओं में क्रमश: 9वीं, 23वीं, 24वीं वाहिनीं पीएसी में 200-200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण, पुलिस लाइंस में 200 पुरुष कर्मियों के लिए हॉस्टल निर्माण का कार्य, इलेक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन, 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र लाकडी फाजलपुर, लालपुर हमीरपुर, छज्जू नगला का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय कांठ, करनपुर से चन्दूपुरा मार्ग के किलोमीटर 2 में जब्दी नदी पर लघु सेतु पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कॉमन सर्विस सेंटर विकास खंड डिलारी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय डींगरपुर में एडमिन ब्लाक का निर्माण, मूंढापांडे हवाई पट्टी के अवशेष परधि मार्ग का नवनिर्माण कार्य शामिल।

ये भी रहे शामिल
कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, बदायूं सांसद संघमित्रा मोर्या, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, नौगांवा सादात विधायक संगीता चौहान, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा आदि मंचासीन रहे।
मंच पर व्यवस्थाएं संभालते रहे ये अधिकारी
मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह, आईजी पुलिस रमित शर्मा, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ आनंद वर्धन, उपश्रमायुक्त वंदना आदि।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल लाभान्वित श्रमिकों की संख्या
मुरादाबाद - 2086
अमरोहा - 102
रामपुर - 167
बिजनौर - 327
संभल - 72
कुल - 2754
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed