फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi Adityanath and State President Bhupendra Chaudhary on visit of Moradabad Division live Update in hindi

CM Yogi Live: सीएम योगी ने सुनी पदाधिकारियों की समस्याएं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Sat, 03 Sep 2022 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Sep 2022 01:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मुरादाबाद दौरे पर हैं। सीएम योगी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and State President Bhupendra Chaudhary on visit of Moradabad Division live Update in hindi
सीएम योगी और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के दो दिन के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी। साथ ही सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि मेरे लिए खुशी की बात है, प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद में बैठक करने आया हूं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई भविष्य की योजनाएं भी बताई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सामने सरकारी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे से उड़ान समेत कई मुद्दे जनप्रतिनिधियों ने उठाए। बैठक में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ हरि सिंह ढिल्लों, गोपाल अंजान, साध्वी गीता प्रधान, पूर्व विधायक राजेश चुन्नू, केके मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, चेयरमैन विजय भान सिंह, श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, अंजू लोचब, कमल गुलाटी, राहुल सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोकटोक के बीच सपा सांसद और विधायक भी पहुंचे सर्किट हाउस
मुरादाबाद जिले के सपा विधायक और सांसद भी सर्किट हाउस मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे। उनके वाहनों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। वाहनों की चेकिंग के दौरान मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ एसटी हसन, सपा विधायक नवाब जान, बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम, कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान, कांठ विधायक कमाल अख्तर और मुरादाबाद देहात हाजी नासिर कुरैशी को अंदर जाने दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। शनिवार दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर आने वाले ट्रक, रोडवेज और प्राइवेट बसों को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से पुराना टोल प्लाजा के पास संभल कट की तरफ भेजा जाएगा। यहीं से वापस जाएंगी। 

दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर आने वाले हल्के वाहन कार, ऑटो, लोडर और छोटा हाथी वाहन को दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से पुराना टोला प्लाजा से संभल कट पर भेजा जाएगा। जीरो प्वाइंट से लाकड़ी चौराहे की ओर नहीं आने दिया जाएगा। 

ट्रांसपोर्ट नगर से लाकड़ी फाजलपुर की ओर जाने वाले वाहन दो बजे से चार बजे के बीच कोहिनूर तिराहे से गांगन तिराहे से संभल रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे। लाकड़ी फाजलपुर से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने वाले वाहनों को दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच लाकड़ी चौराहे से यूटर्न कराकर पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से संभल कट पुराना टोल प्लाजा से भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed