फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cm will watch law and order in moradabad

दूसरी पारी में पहली बार सीएम परखेंगे जिले की कानून व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
cm will watch law and order in moradabad
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दूसरी पारी में जिले के विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था पहली बार परखेंगे। सीएम सर्किट हाउस में डेढ़ घंटे रहेंगे। इसमें वह एक घंटे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर मुरादाबाद मंडल में हमेश से रही है। अपने पहले पांच साल के कार्यकाल में वह बारह बार मुरादाबाद आ चुके हैं। सोमवार को वह रामपुर आएंगे। वह लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद सीएम योगी मुरादाबाद आएंगे। दूसरी पारी सीएम का मुरादाबाद का ये पहला दौरा होगा। वह दोपहर दो बजे हेलिकाप्टर से मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वह करीब डेढ़ घंटे का वक्त बिताएंगे। इस बीच करीब एक घंटे वह जिले में हो रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद साढ़े तीन बजे वह मूंढापांडे हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। जहां से सीएम लखनऊ जाएंगे। इससे पहले मूंढापांडे हवाई पट्टी पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान जिले के करीब 25 भाजपाई हवाई पट्टी पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed