{"_id":"6148e3ec8ebc3e227003bbe6","slug":"cm-s-public-meeting-in-thakurdwara-today-will-give-development-plans-worth-60-crores-city-news-mbd403384696","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में सीएम की जनसभा आज, देंगे 60 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरद्वारा में सीएम की जनसभा आज, देंगे 60 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ठाकुरद्वारा के रतुपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे करीब 60 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुरादाबाद के बाद सीएम का बिजनौर और संभल में भी कार्यक्रम है। बुधवार को वे अमरोहा में रहेंगे। सीएम के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा संभालेंगे। जिले के तमाम अधिकारी दिन भर ठाकुरद्वारा में ही डटे रहे।
मुख्यमंत्री के दो दिवसीय मंडलीय दौरे का सरकारी कार्यक्रम भी सोमवार सुबह प्रशासन को मिल गया है। जिसके बाद सोमवार को डीएम, एसएसपी समेत तमाम प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी ठाकुरद्वारा के रतुपुरा पहुंच गए ओर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। सीएम राजकीय वायुयान से 12.05 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां से हैलीकॉप्टर से रतुपुरा डिग्री कालेज मैदान में बन रहे मंच पर पहुंचेंगे।
जनसभा स्थल के पास ही हैलीपेड बनाया गया है। मंच पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। जनसभा स्थल पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
जिला ओर महिला अस्पताल की ऑक्सीजन यूनिट का भी करेंगे लोकार्पण
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर जिले की करीब 8.88 करोड़ की कुल सात परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें जिला मुख्यालय के जिला अस्प्ताल और जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी शामिल होगा। इसके अलावा जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत जिले के 23 गांवों की 60.70 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कुल मिलाकर करीब 70 करोड़ के शिलान्यास ओर लोकार्पण होंगे। इन सभी के शिलापट कार्यक्रम स्थल पर ही लगेंगे ओर सीएम इनका शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
दो दिन की तैयारी, लखनऊ से बनवाए गए शिलापट
सीएम के कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। सरकारी कार्यक्रम भी नहीं मिला था। इसलिए दौरा संभावति ही था हालांकि अधिकारी जनसभा की पूरी तैयारी में लगे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान किन-किन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कराया जाएगा। ये भी शनिवार की रात तक ही फाइनल हुआ। स्थानीय स्तर पर अच्छी गुणवत्ता वाले इतने शिलापट बनने संभव नहीं थे लिहाजा लखनऊ से ही बात की गई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के अनुसार शिलापट लखनऊ से बनवाए गए हैं। विशेष वाहक इन्हें बनवाकर ला रहा था। कार्यकम स्थल पर शिलापटों को लगाने के लिए विशेषज्ञ डटे थे। देर रात तक तैयारियां चलीं।
मंडल में सीएम :: मिनट-दर-मिनट
जनपद मुरादाबाद
दोपहर 12.05 बजे - लखनऊ से मूंढापांडे हवाई पट्टी पर राजकीय वायुयान से पहुंचेंगे
दोपहर 12.20 बजे - ठाकुरद्वारा कार्यक्रम स्थल के पास हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से
दोपहर 12.30 बजे - जनसभा स्थल पर विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास
दोपहर 1.55 बजे - ठाकुरद्वारा हेलीपेड से बिजनौर के लिए रवाना
जनपद बिजनौर
दोपहर 2.15 बजे - हैलीकॉप्टर से मेडिकल कालेज मैदान पहुंचेंगे
दोपहर 2.15 से 3.15 बजे - जनसभा, मेडिकल कालेज का शिलान्यास
दोपहर 3.20 बजे - संभल के लिए रवाना
जनपद संभल
शाम 3.40 बजे - हैलीकॉप्टर से संभल के कैला देवी पहुंचेंगे
शाम 3.45 से 4.45 बजे - विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण, जनसभा
शाम 4.50 बजे - गाजियाबाद के लिए रवाना
जनपद अमरोहा :: 22 सितंबर
दोपहर 3.05 बजे - अमरोहा के पुलिस लाइन पहुंचेंगे
दोपहर 3.15 से 4.30 बजे - विकास योजनाओं का लोकार्पण, जनसभा
शाम 4.35 बजे - जोया हैलीपेड से हवाई पट्टी मूूंढापांडे के लिए रवाना
शाम 4.55 बजे - राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना