फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clouds rained 30.8 mm in three hours

Moradabad News: तीन घंटे में 30.8 मिलीमीटर बरसे बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained 30.8 mm in three hours
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मानसून के दूसरे दिन शुक्रवार को 30.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादलों की आवाजाही रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हो गया था और काले घने बादल छाने लगे थे। लगभग साढ़े छह बजे बारिश शुरु हुई। करीब साढ़े नौ बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद कभी बादल तो कभी धूप की आवाजाही रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकमत तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह वातावरण में नमी 93 फीसदी और शाम की नमी 81 फीसदी थी। सुबह दस बजे तक बारिश 30.8 मिलीमीटर हुई है। हवा की गति पांच किलोमीटर की गति से पूरब से पश्चिम दिशा में चली।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानूसन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शनिवार को भी चमक, गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 28 जून तक 97 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई तेज बारिश की वजह से जून माह में अब तक बारिश 126.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस बार मानसून भी सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed