{"_id":"69d0c33365a8d05904030ec2","slug":"clouds-engulf-moradabad-division-temperatures-drop-amid-drizzle-bringing-relief-from-heat-people-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: मुरादाबाद मंडल में छाए बादल, बूंदाबांदी के बीच गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: मुरादाबाद मंडल में छाए बादल, बूंदाबांदी के बीच गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से राहत
Sat, 04 Apr 2026 01:22 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:22 PM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी भी जारी है। तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
छाए रहे हल्के बादल
विस्तार
मुरादाबाद मंडल में देर रात से ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी रही। इसका असर शनिवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी जारी है। इससे मौसम सुहावना होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात होते-होते मौसम का मिजाज और बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई, लेकिन बाद में व्यवस्था बहाल कर दी गई। वहीं, बारिश और हवाओं के चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि अब मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।