{"_id":"5fc89a12c0cabb54b357efe1","slug":"close-known-of-azam-khan-and-ganna-samiti-former-chairman-bail-petition-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: आजम खां के करीबी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: आजम खां के करीबी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन की जमानत याचिका खारिज
Thu, 03 Dec 2020 02:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
शत्रु संपत्ति को कब्जाने के मामले में अदालत ने सपा सांसद आजम खां के करीबी एवं गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन गुड्डू मसूद की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने के मामले में सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां इन दिनों जेल में हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आजम खां के करीबी रहे गन्ना समिति के चेयरमैन गुड्डू मसूद भी जेल में हैं। जेल में बंद मसूद की ओर से सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। इस जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत अर्जी का विरोध किया गया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से झूठ में फंसाने का आरोप लगाया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पूर्व चेयरमैन की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन