फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clone 17 hours late, Amarnath Express 15 hours late

Moradabad News: क्लोन 17 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 15 घंटे लेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Clone 17 hours late, Amarnath Express 15 hours late
मुरादाबाद। किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों के बदले मार्ग से चलने के अलावा लगातार लेट होने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली (04651) क्लोन एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर साढ़े 17 घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन




इसी तरह जम्मू तवी से भागलपुर के बीच चलने वाली (15098) अमरनाथ एक्सप्रेस 14 घंटे 43 मिनट की देरी से पहुंची। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हर रोज यात्री ट्रेनों के लेट होने के कारण इंतजार करते दिखाई देते हैं। क्लोन व अमरनाथ एक्सप्रेस के अलावा बुधवार को (04682) जम्मू तवी-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, गुवाहाटी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक चलने वाली (04679) स्पेशल एक्सप्रेस 14 घंटे 28 मिनट, अमृतसर से सहरसा के बीच चलने वाली (12204) गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, अमृतसर से लाल कुआं के बीच चलने वाली (15015) साप्ताहिक एक्सप्रेस 6 घंटे 28 मिनट, अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली (14618) जन सेवा एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article