फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cleaning worker raped a woman on the pretext of marriage

Moradabad News: सफाई कर्मी ने शादी का झांसा देकर महिला का किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cleaning worker raped a woman on the pretext of marriage
अगवानपुर। विकास भवन में तैनात एक सफाई कर्मी ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान युवक ने महिला की वीडियो मोबाइल में कैद कर ली। महिला ने शादी करने की जिद की तो युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। अगवानपुर पुलिस चौकी दो सप्ताह में भी महिला की समस्या का हल नहीं निकाल पाई है। महिला चौकी के चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने 7 अगस्त को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया था। महिला ने प्रार्थनापत्र में बताया था कि पति से विवाद होने के बाद वह अपने मायके में रह रहीं है। विकास भवन में तैनात सफाई कर्मी का उसके मायके में आनाजाना था। इसी दौरान सफाई कर्मी ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने इंकार कर दिया लेकिन युवक ने महिला को अपने भरोसे में ले लिया। महिला का आरोप है कि युवक रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में ले गया। होटल में युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान उसने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद महिला ने शादी की जिद की।युवक ने उसको अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने का डर दिखा युवक व उसके भाई ने कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। प्रार्थना पत्र की जांच अगवानपुर पुलिस चौकी में पहुंची। बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों के बुलावे पर महिला पुलिस चौकी में पहुंची। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसका यह पांचवां चक्कर है। कभी वह खुद आती है तो कभी बुलाया जाता है। लेकिन उसकी हर बार आश्वासन दिया जाता है।उसके प्रार्थना पत्र का कोई कार्रवाई नहीं की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed