फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clean chit to both policemen in the case of beating of two youths

Moradabad News: दो युवकों की पिटाई के मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को क्लीनचिट

Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Clean chit to both policemen in the case of beating of two youths
ठाकुरद्वारा। कोतवाली में नगर के दो युवकों की पिटाई के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट मिल गई है। आरोप लगाने वाले दोनों युवक अपने आरोपों से मुकर गए हैं। करीब दो माह पूर्व नगर के मोहल्ला बहेड़ावाला निवासी इरशाद और उसके भतीजे शाहरुख को पुलिस ने बाइक चोरी के शक में पकड़ा था। तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट के सामने शकील की बाइक चोरी हुई थी। कोतवाली में तैनात तत्कालीन हेड कांस्टेबल इमरान और कांस्टेबल गुलशन पर आरोप था कि वे इरशाद और शाहरुख को कोतवाली में लेकर आए और उनकी कोतवाली में बेरहमी से पिटाई की। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। इस मामले की विवेचना और जांच कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने रविवार को बताया कि शिकायतकर्ताओं ने अपने आरोप को लेकर एसएसपी को शपथ पत्र दिए थे। शपथ पत्र में इरशाद और शाहरुख ने कहा है कि उन्हें पुलिसकर्मियों ने नहीं पीटा था। बल्कि वह जिस वर्कशॉप में काम करते हैं, वहां पर उनको चोट लग गई थी। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच में एसएसपी ने शपथ पत्र भेजे थे। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं के अपने आरोप वापस लेने के बाद अब जांच में आरोपी दोनों पुलिसकर्मी इरशाद और गुलशन निर्दोष पाए गए हैं। दर्ज मुकदमे में एफआर लगा दी गई है। एफआर को कोर्ट में भेज दिया जाएगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed