फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Class 6 student dies after falling from tractor-trolley

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर कक्षा छह के छात्र की मौत

Thu, 18 Dec 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 18 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Class 6 student dies after falling from tractor-trolley
छजलैट के रसूलपुर चौहरा में छात्र की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के गांव रसूलपुर चौहरा में बुधवार की सुबह चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में चढ़ने के दौरान झटका लगने पर गिरे गांव निवासी कक्षा छह के छात्र अल्फेज (12) की मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर से परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव रसूलपुर चौहरा निवासी बाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। दौड़ती हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से गांव के ही रिजवान का बेटा अल्फेज (12) भागकर ट्रॉली में चढ़ गया। वह संभल पाता, उससे पहले ही ट्रॉली के पहिया टूटी नाली पड़ गया और तेज झटका लगने पर अल्फेज ट्रॉली से नीचे गिर गया। जमीन से सिर टकराने पर उसे गहरी चोट आ गई। उसके नाक और कान से खून बहने लगा। परिजन और गांव वाले उसे गांव के ही डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस घर ले आए। अल्फेज की मौत से परिवार में कुहराम मच गया। सूचना पर छजलैट पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम और किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामें की कार्रवाई की है। अल्फेज के दादा इब्ने हसन ने बताया कि उनका पोता गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। कोहरा व ठंड अधिक होने के कारण आज वह स्कूल नहीं गया था। छात्र की मौत से उसकी मां मोसमीन, पिता रिजवान, दादी रहीम जहां, दादा इब्ने हसन, छोटी बहन आसिफा और भाई अय्यान का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..फोटो सं. 09, 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed