फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Class 4 student beaten up, report filed against teacher and school management

Moradabad News: कक्षा चार की छात्रा की पिटाई, शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Class 4 student beaten up, report filed against teacher and school management
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के साथ मारपीट और उसका मानसिक उत्पीड़न किया गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना कटघर क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अखलाक हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी इरम निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। आरोप है कि तीन दिसंबर को स्कूल में करीब 11 बजे क्लास टीचर खदीजा जावेद ने बिना किसी कारण के उनकी बेटी को अपने पास बुलाया और उसके कान व चेहरे पर थप्पड़ मारे। बच्ची के कानों में तेज दर्द हुआ और सुनने में भी परेशानी होने लगी। पिता का आरोप है कि बच्ची पहले से बीमार थी, इसके बावजूद शिक्षिका ने उसे प्रताड़ित किया। जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी कारण बच्ची को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। पिता अखलाक का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो मामले को दबाने की कोशिश की गई। शिक्षिका ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और उल्टा बच्ची को ही दोषी ठहराया गया। पिता के अनुसार स्कूल मैनेजमेंट ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने कोई कार्रवाई की तो बच्ची को स्कूल से निष्कासित कर दिया जाएगा और किसी अन्य स्कूल में दाखिला भी नहीं होने दिया जाएगा। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षिका खदीजा जावेद और प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed